महू के चार आदतन अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

इंदौर: अपराध पर नकेल कसने के लिए महू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आदतन अपराधियों को जिले की सीमा से बाहर कर दिया है. पुलिस की ओर से तैयार प्रस्ताव पर जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं.एसपी ग्रामीण यांगचेन डोलकर भूटिया, एएसपी महू रुपेश कुमार द्विवेदी और एसडीओपी महू ललित सिंह सिकरवार के निर्देश पर महू थाना पुलिस ने इन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही का प्रकरण तैयार किया था.

जिला बदर किए गए आरोपियों में सोनू उर्फ बगडू पिता कन्हैयालाल बोसी 28 निवासी पासीपुरा, नीरज पिता राजेंद्र सेन 36 निवासी श्रद्धा पैलेस कॉलोनी गुर्जर खेड़ा, सुमित पिता राजेंद्र चौहान 28 निवासी लुनियापुरा और आकाश उर्फ पप्पू पिता देव प्रसाद तिवारी 26 निवासी मेहता शामिल हैं. इन सभी की लगातार आपराधिक गतिविधियों और इलाके में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पुलिस ने प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी को भेजा था. आदेश के मुताबिक चारों को छह माह की अवधि के लिए जिला बदर किया है.

Next Post

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई: ₹1.22 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Sat Aug 30 , 2025
कछार, 30 अगस्त। असम राइफल्स ने पूर्वोत्तर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान में, सुरक्षा बलों ने एक बड़ी मात्रा में हेरोइन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹1.22 करोड़ बताई जा रही है। इस सिलसिले में एक तस्कर को […]

You May Like