ऑटो पार्ट्स की दुकान में भड़की आग

सतना: जिले के रामपुर बघेलान में बस स्टैंड के पास विधायक कॉम्प्लेक्स में संचालित ‘शेरू भाई’ की ऑटो पार्ट्स की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही दुकान के अंदर रखा ऑटो पार्ट्स और अन्य सामान इसकी चपेट में आ गया।आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह से दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही आगजनी की वजह और नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

मैक्रों ने रक्षा, एआई के लिए ईयू बजट बढ़ाने की मांग की

Thu Oct 1 , 2026
पेरिस 01 अक्टूबर (वार्ता/ स्पूतनिक) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रक्षा खर्च, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) का बजट बढ़ाने की मांग की है। श्री मैक्रों ने मैड्रिड में स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज के साथ बातचीत के बाद बुधवार को एक प्रेस […]

You May Like