पोलाय की बेटी देवांशी का फेमिना मिस इंडिया में हुआ चयन

शाजापुर। जिले के पोलायकलां की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम गौराविंत किया है. दरअसल, संभवत: यह पहला अवसर होगा कि जिले के छोटे से गांव पोलायकलां की बेटी देवांशी फेमिना मिस इंडिया में चयनित हुई है. देवांशी पूर्व में मिस दिल्ली का खिताब अपने नाम कर चुकी है. अब देवांशी फेमिना मिस इंडिया के मैदान में बाजी मारने को तैयार है.

उल्लेखनीय है कि देश का 61 वीं फेमिना मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले उडि़सा के भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें देश भर की 30 सुंदरिया प्रतियोगिता में भाग ले रही है. जिसमें एक सुंदरी शाजापुर जिले की पोलायकलां की बेटी देवांशी पालीवाल भी है. गौरतलब है कि 61 वीं फेमिना मिस इंडिया गैं्रड फिनाले में देवांशी पालीवाल का चयन मिस दिल्ली के रूप में हुआ है. इस ग्रैंड फिनाले में देश के 30 राज्यों की सुंदरियां भाग लेगी. देवांशी पॉलीवाल पोलायकलां की रहने वाली है जिनकी माता उषा पालीवाल महिला मोर्चा भाजपा से जुडी हैं वहीं पिता शशि मोहन किसान है. मप्र से देवांशी पालीवाल पहली सुंदरी होगी जो मिस फेमिना जैसे ग्रैंडफिनाले का हिस्सा बनी है. देवांशी पॉलीवाल की इस उपलब्धि ने प्रदेश का नाम गौरांवित किया है.

Next Post

सिंगरौली बैंक डकैती: बिहार के डेहरी से एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 टीमें दे रहीं दबिश

Sat Apr 18 , 2026
सिंगरौली । बैढ़न के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बीते दिन शुक्रवार की दोपहर हुई करोड़ों रूपये के डकैती के मामले में बिहार प्रांत के डेहरी से एक शातिर बदमाश धराया है, जिसकी पुष्टि कोतवाली पुलिस ने की है। वहीं चार अन्य आरोपियों की तलाश एवं धर पकड़ के लिए 10 […]

You May Like