जन्माष्टमी पर निकाला भव्य चल समारोह

सीहोर.यादव समाज के तत्वाधान में श्री कृष्णा जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गई. इस मौके पर भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव समाज द्वारा शहर में शोभायात्रा निकाली गई.

इस मौके पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य ने कोतवाली चौराहे पर मंच बनाकर चल समारोह अध्यक्ष लक्ष्मण यादव सहित समस्त शामिल श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। चल समारोह शहर के राधेश्याम मंदिर ग्वालटोली से आरंभ हुआ और शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मनकामेश्वर मंदिर पर समापन किया गया. चल समारोह में राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों ने भजनों के साथ प्रस्तुति दी. रिमझिम बारिश के मौके पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. चल समारोह में अनेक झांकी सजाई गई थी. पालकी में भगवान कृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई थी. चल समारोह का स्वागत करने वालों में से मोहन चौरसिया, अर्जुन राठौर, प्रदीप गौतम, प्रदीप बिजोरिया, लोकेन्द्र वर्मा, सुनील राय, समीर सेन, तुषार सोनी आदि शामिल थे. नपा अध्यक्ष श्री राठौर ने आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहाभगवान श्रीकृष्ण ने सिखाया कि जब कभी अज्ञान का अंधेरा छाकर हमें विचलित और दिग्भ्रमित करता है, तब-तब वे अपनी शिक्षाओं के ज्ञान से हमारे जीवन को प्रकाशित कर मार्गदर्शन देते हैंजब कुरुक्षेत्र की रणभूमि में अर्जुन कर्तव्य पथ पर विचलित हुआ तो कृष्ण ने गीता का दिव्य ज्ञान देकर उसे राह दिखाई.

 

 

 

Next Post

सुरेंद्र यादव बने ग्वालियर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष, कांग्रेस ने चला ओबीसी कार्ड, जोहरे देहात कांग्रेस में यथावत

Sun Aug 17 , 2025
ग्वालियर: कांग्रेस ने ग्वालियर शहर की कमान अब सुरेंद्र यादव को सौंपी है। उन्हें शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, ग्रामीण अध्यक्ष पद पर प्रभुदयाल जोहरे को यथावत रखा गया है। यह फैसला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना है, खासकर इसलिए क्योंकि लंबे समय बाद किसी अन्य […]

You May Like