सीएम कल मऊगंज में 241 करोड़ के निर्माण कार्यों का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

रीवा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 सितम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर मऊगंज जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के देवतालाब आ रहे हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10.25 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री 11.20 बजे रीवा एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 11.35 बजे बहुती पहुंचेंगे. बहुती में मुख्यमंत्री जी का परंपरागत शैला नृत्य से स्वागत किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहुती जलप्रपात का भ्रमण करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे बहुती से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 12.25 बजे देवतालाब पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री सबसे पहले देवतालाब शिव मंदिर में पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री देवतालाब स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में देवतालाब विधानसभा क्षेत्र और मऊगंज जिले में 241.33 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे. मुख्यमंत्री समारोह के समापन के बाद दोपहर 2.25 बजे देवतालाब से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री रीवा एयरपोर्ट से दोपहर 2.50 बजे वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर बाद 3.40 बजे भोपाल पहुंचेंगे.

Next Post

कान्हा टाइगर रिजर्व में हाथी रिजुविनेशन केम्प का समापन

Sat Sep 6 , 2025
मंडला।कान्हा टायगर रिजर्व में 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक आयोजित हाथी रिजुविनेशन केम्प का समापन शनिवार को औरई मैदान, मुक्की परिक्षेत्र में हुआ। इस वार्षिक शिविर का उद्देश्य विभागीय हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण और रख-रखाव को सुनिश्चित करना रहा।   कैम्प का उद्घाटन 31 अगस्त को क्षेत्र संचालक रवीन्द्र […]

You May Like