सोहागपुर। कुशवाहा समाज संगठन एवं लवकुश सेवा संगठन द्वारा भगवान लवकुश जन्मोत्सव की तैयारी जोरों पर है। 24 अगस्त को शोभापुर से वाहन रैली निकलेगी और लवकुश चौराहे से मंडी प्रांगण तक भव्य शोभायात्रा होगी। शोभायात्रा में चलित झांकी, अखाड़ों का प्रदर्शन व हनुमान झांकी आकर्षण रहेंगे। मंडी प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम होगा, जिसमें छात्र-छात्राओं व समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। सांसद, विधायक व समाज के गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
लवकुश जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा कुशवाहा समाज
