उज्जैन, 22 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां प्रसिद्ध दिगंबर जैन मुनि प्रमाणसागर महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया।
डॉ यादव ने मुनि प्रमाणसागर के दर्शन के बाद सोशल मीडिया एक्स पर संबंधित फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, “उज्जैन में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में परम पूज्य दिगंबर संत मुनिश्री प्रमाण सागर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। विश्व को प्रेम, अहिंसा व त्याग का संदेश देने वाले मुनि जनों के शुभाशीष एवं मार्गदर्शन से हम सदैव प्रदेश के कल्याण पथ पर अग्रसर हैं।”
समाधिस्थ मुनि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि प्रमाणसागर महाराज इन दिनों उज्जैन प्रवास पर हैं। वे इंदौर से यहां आए हैं और शीघ्र ही उनका पद विहार राजधानी भोपाल की तरफ होने की संभावना है।
Next Post
इंदौर के सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग बढ़ी रही।
Wed Jan 22 , 2025
इंदौर, 22 जनवरी (वार्ता)। खाद्य तेलों में मांग के साथ दिसावरी बाजार नीचे होने से भाव नरम बने रहे। आज पाम तेल सस्ता बिका। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली रही। दलहनों में नरमी रही। दालों में मांग नरम रहने से भाव ऊपर नीचे हुए। आज चना दाल के साथ […]

You May Like
-
9 months ago
एकादशी पर खाटू श्याम के दरबार में लगी भक्तों की भीड़
-
12 months ago
डेम में डूबने से युवक की मौत
-
2 months ago
कार की टक्कर से दो घायल
-
1 month ago
युवक ने सौतेले पिता पर किया चाकू से हमला
