युवक ने सौतेले पिता पर किया चाकू से हमला

भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में एक युवक ने अपने सौतेले पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. लहुलुहान हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी गोलू कुशवाहा (23) वाजपेयी नगर का रहवासी है. बुधवार को देर रात उसने अपने सौतेले पिता बब्लू उर्फ तुलसीराम विश्वकर्मा से मां को परेशान करने की बात पर विवाद करना शुरू कर दिया. इस दौरान आरोपी ने अचानक से अपने पास से चाकू निकाल कर बब्लू पर हमला कर दिया. इस हमले से बब्लू बुरी तरह से घायल हो गए. घायल को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. सामने आई जानकारी के मुताबिक गोलू की मां ने करीब 16 साल पहले बब्लू से दूसरी शादी की थी. गोलू इस बात से बब्लू से अक्सर नाराज रहता था और रंजिश रखता था. ऐशबाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

अस्पताल में 30 घंटे अंधेरा, क्या एमपी में रामभरोसे है बैकअप प्रणाली: पटवारी

Wed Jun 17 , 2026
भोपाल। राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 30 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बाद टीकाकरण के लिए सुरक्षित रखी गई महत्वपूर्ण वैक्सीनों के खराब होने के आरोपों ने मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। इस मामले को लेकर […]

You May Like