एकादशी पर खाटू श्याम के दरबार में लगी भक्तों की भीड़

ब्यावरा।गुना रोड पर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर धाम पहुंचकर दर्शन किए. मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा विशेष तैयारियां की गई. उज्जैन से मंगवाए 51 किलो फूलों से बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया.

सुबह की आरती से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था. दोपहर की आरती के समय भारी भीड़ रही. नगर सहित आसपास क्षेत्र एवं जिले भर से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे.

ढोल-ढमाकों और डीजे के साथ निशान यात्राएं मंदिर पहुंची. लोग नाचते-गाते हुए निशान यात्रा लेकर बाबा खाटू श्याम के दरबार में पहुंचे. अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास पुलिस तैनात रही. नगर सुरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन कराने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया.

नगर रक्षा समिति ने यातायात और मंदिर के दर्शन की व्यवस्था को संभाला. इसमें नरेंद्र सिलावट, संजीव कारपेंटर, सागर जाटव, राजाराम दांगी, अरुण जाटव, अरुण वर्मा, श्री पाल राजपूत और राहुल लश्करी सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा.

Next Post

झीकनी में सोता रहा परिवार चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने

Fri Oct 17 , 2025
बांदरी। बांदरी थाना क्षेत्र के झीकनी वार्ड में परिवार के सदस्य जब रात में घर के ऊपर कमरे में सो रहे थे, तभी चोर लाखों के गहने ले उड़े। सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो उन्होंने देखा कि नीचे का कमरा खुला है। संदूक के ताले टूटे हैं। सामान […]

You May Like