पुलिस लाइन छतरपुर में तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र कार्यक्रम, एसपी ने किया निरीक्षण

छतरपुर। पुलिस लाइन छतरपुर में आयोजित “तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र” कार्यक्रम की तैयारियों का आज पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 21 दिसंबर 2025 को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी इकाइयों एवं थानों में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता में वृद्धि, सकारात्मक सोच का विकास तथा कर्तव्य निर्वहन के दौरान एकाग्रता को सुदृढ़ करना है।

इसी क्रम में आज मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस लाइन छतरपुर परिसर में तनाव मुक्ति एवं ध्यान केंद्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थिति रजिस्टर के संधारण, जिसमें कर्मचारी का नाम, मोबाइल नंबर, हार्टफुलनेस प्रशिक्षक एवं वॉलिंटियर के हस्ताक्षर शामिल हों, की जांच की। साथ ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ने की व्यवस्था, हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने तथा कार्यक्रम के नियमित और अनुशासित संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

Next Post

स्वयं को मिले दान से भगवान मंगलनाथ बनवा रहे अपना शिखर

Sat Dec 20 , 2025
उज्जैन: भगवान मंगलनाथ का शिखर श्रद्धालुओं की आस्था से फिर निखर रहा है. भक्तों द्वारा वर्षों से अर्पित दान और चढ़ावे की राशि आज अपने ही मंदिर के निर्माण में उपयोग हो रही है. मानो भगवान स्वयं अपने भक्तों की भक्ति से प्राप्त अर्पण को आशीर्वाद रूप में लौटा रहे […]

You May Like