सीएम डॉ यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई, ग्वालियर विमानतल पर किया अभिनंदन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी कु. अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में चयन पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 17 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाली द्विपक्षीय टी-20 क्रिकेट सीरिज में ग्वालियर की अनुष्का का चयन मध्यप्रदेशवासियों के लिये गौरव की बात है। उनके चयन से मध्यप्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कु. अनुष्का और उनके पिता श्री बृजमोहन शर्मा को राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर सम्मानित किया।

Next Post

कानपुर में ई-रिक्शा व ई-ऑटो के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य, 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन का निर्देश

Tue Mar 24 , 2026
कानपुर, 24 मार्च (वार्ता) कानपुर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए ई-रिक्शा और ई-ऑटो पर कलर क्यूआर कोड स्टीकर अनिवार्य किया जा रहा है। इसके लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत 25 फरवरी से की […]

You May Like