जंगली सुअर और चीतल के आधा दर्जन शिकारी गिरफ्तार

सीधी। संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत मोहन रेंज क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगली सुअर और चीतल के शिकार में संलिप्त आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दो अलग-अलग वन अपराध प्रकरणों के तहत की गई है जो दिनांक 6 जुलाई 2025 को पंजीबद्ध किए गए थे। दोनों ही प्रकरणों में सभी छह आरोपी शामिल पाए गए हैं।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम वन अपराध प्रकरण क्रमांक 537/05 दिनांक 06 जुलाई 2025 में वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 2 की उपधारा 1 एवं 20 तथा धारा 9, 27, 29, 31, 35, 39, 51 सहपठित धारा 52 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों में मग्लू बैगा पिता सुखाल बैगा उम्र 48 वर्ष, लालमन बैगा पिता सुखान बैगा उम्र 51 वर्ष, रामयुक्त साकेत पिता लालसाह साकेत उम्र 44 वर्ष, गनरूप अगरिया पिता दशरथ अगरिया उम्र 35 वर्ष, दशरथ अगरिया पिता कुमार अगरिया उम्र 52 वर्ष तथा अंकू बंशल पिता बालकिशन बंशल उम्र 23 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम बंजारी थाना सरई जिला सिंगरौली के निवासी बताए गए हैं। इसी प्रकार दूसरे वन अपराध प्रकरण क्रमांक 487/05 दिनांक 06 जुलाई 2025 में भी वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 की उपधारा 1 एवं 20 तथा धारा 9, 27, 29, 31, 35, 20, 51 एवं धारा 52 अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले में मग्लू बैगा पिता युध्वान बैगा उम्र 48 वर्ष, लालमन बैगा पिता सुखान बैगा, अंकू बंशल पिता बालकिशन बंशल उम्र 22 वर्ष एवं रामभुवन साकेत पिता लालसाह साकेत को आरोपी बनाया गया है जो सभी थाना सरई क्षेत्र के निवासी हैं।

वन विभाग के अनुसार आरोपियों द्वारा संजय टाइगर रिजर्व जैसे संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर दो जंगली जानवरों का शिकार किया गया। यह कृत्य न केवल कानूनन अपराध है बल्कि जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के लिए भी गंभीर खतरा है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि संजय टाइगर रिजर्व सहित जिले के समस्त संरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध शिकार, उत्खनन एवं अन्य गैर कानूनी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

००

इनका कहना है

मोहन रेंज में अवैध शिकार करने वाले शिकारियों के विरूद्ध रेंजर के नेतृत्व में कार्रवाई हुई होगी। तत्संबंध में उनके पास अभी डिटेल मौजूद नहीं है। रेंजर से इस पर पूरी जानकारी हांसिल करेंगे।

राजेश कन्ना टी, डीएफओ, संजय टाईगर रिजर्व सीधी

Next Post

विकासखंड शिक्षा अधिकारी के विरोध में उतरे शिक्षक

Wed Dec 24 , 2025
छिंदवाड़ा. हर्रई में आज सैकड़ो शिकक्षक खंड शिक्षा अधिकारी के विरोध में उतर आए. बुधवार की देर शाम सैकड़ों शिक्षक तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश कालंबे पर उन्हें प्रताडि़त करने, एरियर भुगतान करने के एवज में रिश्वत की मांग करने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाकर तहसीलदार […]

You May Like