इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई. इस दौरान युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए. घटना किशनगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर रेलवे ट्रैक की है, जहां बीती रात लोगों ने युवक की क्षत-विक्षत लाश पड़ी देखी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया. हादसे में मृतक का सिर शरीर से कुछ दूरी पर गिरा मिला. मृतक की पहचान मोनू पिता गजानंद शुक्ला निवासी मालवीय नगर के रूप में हुई, जो पुताई का काम करता था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस आत्महत्या और हादसे दोनों एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है.
