स्वच्छता कर्मियों को वितरित की स्वच्छता किट

ग्वालियर: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा जन सहयोग एवं जन भागीदारी के माध्यम से निरंतर आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा स्वच्छता मित्र और अधिक ऊर्जा से कार्य कर सकें, इसके लिए उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, सभापति मनोज सिंह तोमर एवं नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव द्वारा लगभग 150 से अधिक स्वच्छता मित्रों को स्वच्छता किट वितरित की गई।

बाल भवन स्थित नवीन टीएलसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिन्द्रा कोटेक बैंक द्वारा सीएसआर मद से प्रदान की गई 150 स्वच्छता किट जन प्रतिनिधियों के माध्यम से स्वच्छता मित्रों को वितरित की गई। इस अवसर पर उपनेता सत्तापक्ष मंगल भैया योगेन्द्र, एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, श्रीमती गायत्री मंडेलिया, नाथूराम ठेकेदार, शकील मंसूरी, लेखा समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला उपस्थित रहे।

Next Post

सिविल हॉस्पिटल हजीरा में कल होगा आईसीयू एवं सीटी स्कैन का शुभारंभ

Fri Jan 3 , 2025
ग्वालियर: सिविल हॉस्पिटल हजीरा में 4 जनवरी को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के नए आयाम जुड़ने जा रहे हैं। इस दिन प्रात: 10.30 बजे सिविल हॉस्पिटल हजीरा में अत्याधुनिक सीटी स्कैन एवं आईसीयू का लोकार्पण व शुभारंभ होगा। साथ ही नि:शुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ भी इस अवसर पर होगा। ऊर्जा […]

You May Like