
इंदौर। दूषित पेयजल मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा, महेश परमार, प्रताप ग्रेवाल, रीना बौरासी, चिंटू चौकसे, अमित पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी कार्यकर्ता दूषित पानी की आपूर्ति और इससे हुई जनहानि के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यह कार्रवाई की।
