
दमोह। शहर के तहसील ग्राउंड स्थित गेट के जाले में एक गाय के दोनों पैर फंस जाने से वह काफी देर तक तड़पती रही। दर्द और भय के कारण गाय की हालत बिगड़ती देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद युवाओं ने तत्काल मदद के लिए आगे आकर प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत और सावधानी के साथ युवाओं ने गेट के जाले में फंसे गाय के दोनों पैरों को सुरक्षित बाहर निकाला। काफी देर बाद जब गाय को मुक्त किया गया तो उसने राहत की सांस ली।
इस मानवीय पहल से मौके पर मौजूद लोगों ने युवाओं की सराहना की। घटना के बाद गाय को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम और जालों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से पशुओं को बचाया जा सके।
