
परासिया। दूषित पेयजल से इंदौर में हुई 15 मौत से नगर परिषद चांदामेटा ने सबक लेते हुए चांदामेटा नगर में स्वच्छ पेय जल आपूर्ति की रणनीति बनाते हुए पेयजल आपूर्ति सेवा में लगे सभी कर्मचारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
समस्त जलप्रदाय प्रभारी विनोद मिश्रा सहायक श्याम यादव समस्त वार्डो के जलप्रदाय स्पलाईकर्ता को बैठक में निर्देषित दिया गया कि अपने अपने वार्डो में लीकेचं पाईप लाईन को चिन्हित कर तत्काल सुधार कार्य किया जावे। नाला एवं नालियों से पाईप लाईन कनेक्शन दिया गया है उस तत्काल प्रभाव से हटाकर अन्य स्थान के कनेक्शन प्रदाय किया जावे । साथ वार्ड क्रमांक 13 श्मशान घाट कुआ के आस पास फैंसिंग कार्य कर कुऑ की सुरक्षित किया जावे । वार्ड क्रमांक 01, 02,12,13 एवं 15 में स्थिति कुऑ को कवर कर जाली लगाया जावे। अध्यक्ष गोविन्द बजोलिया एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी भरत गजबे द्वारा सभी प्रभारीयों को निर्देशित किया गया कि किसी भी कर्मचारियेां द्वारा कार्य में लापरवाही वरती गई जो संबंधित की विरूद्व कार्यवाही की जावेगी। बैठक में उपाध्यक्ष अमजद खान सभापति ब्रजकुमारी सरेयाम, विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा , स्वच्छता प्रभारी अशोक सरवैया, लोक निर्माण प्रभारी विनोद मिश्रा ,प्रवीण भादे , अरूण पटेल, मुकेश जोहरे उपस्थित रहे।
