विजयवर्गीय दो दिवसीय प्रवास पर कल सतना आयेंगे

सतना: नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 25 मई को प्रातः 6.30 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से सतना आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रभारी मंत्री श्री विजयवर्गीय प्रातः 7 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री प्रातः 9 बजे सतना से चित्रकूट लिए प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे से चित्रकूट के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री रात्रि विश्राम चित्रकूट में करेंगे।

प्रवास के दूसरे दिन 26 मई को प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय चित्रकूट में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजे चित्रकूट से प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे सतना आयेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सतना से रात्रि 8.50 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Post

मोदी नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Sat May 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए राज्यों पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा। इस वर्ष की थीम ‘विकसित भारत के लिए विकसित राज्य @2047’ है।एक बयान में कहा […]

You May Like

Play sound