दीपावली से पहले सक्रिय हुए लकड़ी चोर, वीरपुर के जंगलों से सागौन के पेड़ों का सफाया

सीहोर। हरियाली बचाने के प्रयासों के बीच वीरपुर के जंगलों में लकड़ी माफिया फिर सक्रिय हो गए हैं. बीती रात अज्ञात लोगों ने बेशकीमती सागौन के दर्जनों पेड़ काट डाले और कई को वाहनों में लादकर ले गए. सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल में कटे पड़े पेड़ देखे. दीपावली नजदीक आने से फर्नीचर की मांग बढ़ने पर ऐसी घटनाओं में इजाफा हुआ है. लोहापठार क्षेत्र में भी सागौन के शताधिक पेड़ काटे जाने की सूचना है. विभागीय अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सांठगांठ के चलते लकड़ी चोरी पर अंकुश नहीं लग पा रहा. पिछले वर्षों में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जो यह दर्शाते हैं कि जिले में लकड़ी तस्करों पर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है.

 

Next Post

दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, 50 हजार का माल बरामद

Sun Oct 12 , 2025
इंदौर: आजाद नगर थाना पुलिस ने नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी शहर के लिस्टेड अपराधी हैं और पहले भी कई चोरी की एक दर्जन घटनाओं में शामिल रह चुके हैं. पुलिस ने चोरी का लगभग 50,000 का माल […]

You May Like