
अशोकनगर । ग्रीष्म ऋतु में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और लोग इसे प्राकृति का प्रकोप कह रहे है, इस प्रकोप को देखते हुए जहां लोग इसका मुख्य कारण पेड़ों की कटाई को मान रहे है। जिसके चलते प्राकृति के इस प्रकोप को रोकने के लिए जगह-जगह पौधारोपण किया जा रहा है। तो वहीं पर्यावरण सरंक्षण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा तमाम योजनाओ चलाकर लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इसके विपरीत कुछ लोग अपनी मानवीय जरूरत पूरी करने के लिए प्राकृति के साथ खिलवाड़ करते हुए नजर आते है। ऐसा ही एक मामला गुरूवार की सुबह गुना रोड़ स्थित महालक्ष्मी कालोनी में देखने को मिला। जहां अपनी जरूरत पूरी करने के लिए कालोनी में लगे हरेभरे पेड़ों को जेसीबी से काटा जा रहा है। जिसका वीडियो रहवासियों द्वारा बनाया गया और इसकी जानकारी तहसीलदार को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी को जब्त करते हुए उसे थाने में रखवाया है। तो वहीं पेड़ कटाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन बनाकर आगे भेजा है। दरअसल गुरूवार को गुना रोड़ स्थित महालक्ष्मी कालोनी में प्लाट मालिक अमित रघुवंशी द्वारा अपनी जरूरत पूरी करने के लिए जमीन पर लगे हरे भरे पेड़ो को जेसीबी के माध्यम से कटाया जा रहा था, इस दौरान जेसीबी ने भूमि पर लगे करीब आधा दर्जन बबूल और सीशम के पेड़ों को धरासाई कर दिया।
इनका कहना है।
महालक्ष्मी कालोनी में जेसीबी से पेड़ काटे जा रहे थे, जिसका वीडियो कालोनी वालों ने भेजा था,इसके बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 5 से 6 पेड़ बबूल और शीशम के काटे गए थे। पेड़ काटने के मामले में जहां जेसीबी को जब्त किया गया है, तो वहीं प्लाट मालिक अमित रघुवंशी पर कार्रवाई के लिए जांच प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा है।
दीपक यादव,
तहसीलदार अशोकनगर
