लाठी मारकर महिला को अंधा बनाने वाले को 10 साल की कठोर सजा

सतना: लाठी से आंख पर सीधा और गंभीर वार करते हुए जीवन भर के लिए अंधा बना देने वाले आरोपी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतना के न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई. इस मामले में राज्य की ओर से पैरवी लोक अभियोजक रमेश मिश्र द्वारा की गई.शासकीय अभिभाषक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय द्वारा आरोपी आरोपी प्रदीप कुमार साकेत उर्फ दादू पिता राम सुदर्शन उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लखनवाह को 10 वर्ष के सश्रम कारावास का दण्डादेश दिया गया.

घटना 30 सितंबर 2024 की रात 9 बजे की है, जब आरोपी प्रदीप साकेत गांव के ही निवासी रामपति चौधरी के घर पहुंचा और अश्लील गालियां देने लगा. जिसे सुनकर पहले रामपति और उसकी पत्नी रामरती चौधरी मना करने लगी. यह सुनकर आग बबूला हुए प्रदीप ने अपनी लाठी से रामरती की बाईं आंख के नीचे गंभीर हमला कर दिया. आंख में गंभीर चोट आने के कारण रामरती को काफी खून बहने लगा और वह वहीं पर नीचे गिर गई.

यह देख प्रदीप ने रामरती को दोबारा जान से मार देने की धमकी दी और वहां से भाग गया. घायल रामरती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. लेकिन गंभीर चोट की वजह से आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई. पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लाठी जब्त कर ली गई. अभियुक्त के विरुद्ध प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाए जाने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सतना के न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत हुआ. जिसके बाद उपार्जित होकर प्रकरण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतना के विचारण प्रस्तुत हुआ. जहां पर उभयपक्ष के तर्क एवं साक्ष्यों पर बारीकी से गौर करने के बाद न्यायालय द्वारा उक्त दण्डादेश पारित किया गया.
 मारपीट पर 3 को 3 वर्ष की सजा
मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को अपील न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार पाठक के न्यायालय द्वारा 3-3 वर्ष का कारावास और 1-1 हजार रु के जुर्माने की सजा सुनाई गई. सजा पाने वाले आरोपियों में मूरतदीन कुशवाहा और मथुरा प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं. जबकि एक अन्य आरोपी रामखेलावन कुशवाहा की मौत हो चुकी है. इस मामले में राज्य की ओर से एडीपीओ संजय यादव द्वारा अभियोजन का पक्ष रखा गया.

Next Post

इन्नर व्हील क्लब ऑफ़ सतना उद्गम द्वारा पिकनिक का आयोजन

Sat Dec 20 , 2025
सतना: इन्नर व्हील क्लब ऑफ़ सतना उद्गम द्वारा वेंकटेश लोक में एक आनंदमय पिकनिक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने आपसी मेलजोल के साथ हौजी एवं अन्य मनोरंजक खेलों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा इनर […]

You May Like