सीहोर. संयुक्त राष्ट्रसंघ के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस जिला मुख्यालय पर आज मनेगा.
नपाध्यक्ष पिं्रस राठौर को संयुक्त राष्ट्रसंघ जिलाध्यक्ष रवि सोनी नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता नाना ने आमंत्रण पत्र प्रदान किया. बाल बिहार मैदान से भोपाल नाका तक विशाल चल समारोह निकाला जाएगा. एक तीर, एक कमान, सभी आदिवासी, एक समान के नारे को आदिवासी बुलंद करेंगे. आदिवासी वैचारिक सम्मेलन होगा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा.
नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता नाना ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे बालबिहार मैदान में आमसभा होगी जिस के बाद भव्य विशाल आदिवासी चल समारोह शुरू किया जाएगा. चल समारोह रैली में अपनी पारंपरिक वैशभुषा में आदिवासी महिला पुरूष बच्चे युवा युवतियां शामिल होंगे. चल समारोह में आदिवासी वाधयंत्र भी बजाए जाएंगे. बैनर पोस्टर झंडों के साथ चल समारोह मनकामेश्वर मंदिर से अटल चौराहा, बड़ा बाजार, पान चौराहा, कोतवाली चौराहा से इंग्लिशपुरा रोड़ होते हुए आवासीय मैदान पर पहुंचेगी.
