बास्केटबॉल खिलाड़ी वैभवी सिंह को मिला ‘गालव उत्कृष्ट खेल रत्न’ सम्मान

भिंड। बास्केटबॉल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लहार के हीरापुरा की होनहार खिलाड़ी वैभवी सिंह राजावत को ‘गालव उत्कृष्ट खेल रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। ग्वालियर में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया द्वारा वैभवी सिंह को प्रशस्ति- पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर किया गया। समारोह में विभिन्न खेलों से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

बास्केटबॉल में अपनी प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण के लिए वैभवी सिंह का चयन गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान के लिए किया गया। वैभवी सिंह राजावत इससे पूर्व भी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल एवं खेलो एमपी में भाग ले चुकी है। सम्मान प्राप्त करने के बाद वैभवी ने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें खेल के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। उनके सम्मान पर परिवार, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों क्षेत्र वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। वे डॉ. अखिलेश सिंह एवं डॉ. कुसुम सिंह की पुत्री हैं।

Next Post

बालाघाट बंद को केमिस्ट एसोसिएशन और आईएमए का समर्थन 

Thu Sep 3 , 2026
बालाघाट, बैगा आदिवासी अंचल में मलेरिया, टायफाइड, डायरिया और त्वचा संक्रमण जैसी बीमारियों के मामले में गांवों में ग्रामीण और बच्चे मलेरिया, टायफाइड, डायरिया, बुखार और त्वचा संक्रमण जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन मौतों से जुड़े आंकड़े कांग्रेस पार्टी के पास मौजूद हैं। इस संबंध प्रेस वार्ता करते […]

You May Like