शाजापुर बीकेएसएन कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर NSUI का प्रदर्शन

शाजापुर,बीकेएसएन महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मूलभूत शैक्षणिक और छात्र सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर NSUI ने मंगलवार को कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

 

NSUI कॉलेज अध्यक्ष रोहित चांदना के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में संगठन ने लाइब्रेरी नियमित रूप से खोलने, पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग रखी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो कॉलेज परिसर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

*लाइब्रेरी नियमित नहीं खुलने से पढ़ाई प्रभावित*

रोहित चांदना ने कहा कि लाइब्रेरी विद्यार्थियों के अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र है, लेकिन लंबे समय से नियमित रूप से नहीं खुलने के कारण छात्रों को पुस्तकों और अध्ययन सामग्री का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि लाइब्रेरी प्रतिदिन निर्धारित समय पर खोली जाए और पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं।

 

*शिक्षकों की कमी और पेयजल संकट*

छात्रों ने कॉलेज में शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि कई विषयों में शिक्षक न होने से कक्षाएं नियमित नहीं लग रही हैं और पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। NSUI ने रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति या वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

 

इसके अलावा महाविद्यालय में पेयजल की भी समस्या है। संगठन ने कहा कि छात्रों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। वाटर कूलर और अन्य पेयजल साधनों की नियमित देखरेख व मरम्मत कराने की मांग की गई।

 

NSUI ने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कॉलेज परिसर में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।

Next Post

शाजापुर में चीलर नदी का पुराना पुल क्षतिग्रस्त, कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue Aug 11 , 2026
शाजापुर, शाजापुर में रविवार रात से हुई तेज बारिश के बाद सोमवार सुबह मां राजराजेश्वरी मंदिर के पास चीलर नदी पर बने पुराने पुल की एक ओर की एप्रोच धंस गई। घटना के बाद प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।   मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे […]

You May Like