हरियाली ही उज्ज्वल भविष्य की नींव: रामनिवास

सिंगरौली । गनियारी स्थित प्रस्तावित सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर में ऊर्जाधानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्रीन सिंगरौली अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।

प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने के साथ जनभागीदारी को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश शाह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लाल बाबू बैस सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अतिथियों ने भी पौधारोपण कर हरित और स्वच्छ सिंगरौली के निर्माण का संकल्प लिया। विधायक ने इस सराहनीय पहल के लिए ऊर्जाधानी फाउंडेशन की पूरी टीम को बधाई दी।

Next Post

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक लोकसभा में सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य

Fri Nov 27 , 2026
नई दिल्ली, संसद के विशेष सत्र की घोषणा के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए ‘थ्री-लाइन व्हिप’ जारी की है। पार्टी के लोकसभा सांसद एवं चीफ व्हिप अमोल कोल्हे द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सोमवार, 30 नवंबर से शुक्रवार, […]

You May Like