लंदन 30 जून (वार्ता) इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विंबलडन के पहले दौर में सोमवार को 50वीं रैंक वाले मिओमिर केमैनोविक के खिलाफ पिछड़ने के बाद पांच सेट में संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। फ्रेंच ओपन में मिली करारी हार के एक महीने बाद, शीर्ष क्रम के टेनिस सिनर ने सेंटर कोर्ट पर तीन घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में साईबेरिया के मिओमिर केमैनोविक के खिलाफ 4-6, 6-3, 6-7 (6), 6-2, 6-3 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है। मैच के बाद सिनर ने कहा कि वह शुरुआत में थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने स्थिति को पलट दिया।
Next Post
वसीम जाफर को 2026-27 घरेलू सीजन से पहले हैदराबाद का मेंटर किया गया नियुक्त
Tue Jun 30 , 2026
हैदराबाद, 30 जून (वार्ता) हैदराबाद ने 2026-27 के घरेलू सीजन से पहले पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर को मेंटर नियुक्त किया है। जाफर की नियुक्ति दो साल के लिए होगी, इस दौरान वह सीनियर और एज-ग्रुप, दोनों तरह की टीमों के साथ काम करेंगे। माना जा रहा है कि जाफर को […]

You May Like
-
12 months ago
खंडेलवाल ने खजराना गणेश मंदिर के दर्शन किए
