दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, 50 हजार का माल बरामद

इंदौर: आजाद नगर थाना पुलिस ने नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी शहर के लिस्टेड अपराधी हैं और पहले भी कई चोरी की एक दर्जन घटनाओं में शामिल रह चुके हैं. पुलिस ने चोरी का लगभग 50,000 का माल बरामद कर उनसे पूछताछ कर रही है.थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि फरियादी अपने पति के साथ कैला माता मंदिर, गंगवाल गई थीं.

घर पर ताला लगा हुआ था और उनका बेटा बाहर था. शाम लगभग 7.30 बजे लौटने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी. चोरी की गई वस्तुओं में एक सोने की नथ, दो जोड़ी चांदी के पायजब, एक चांदी की अंगूठी, चांदी की चैन, ब्रेसलेट, 6-7 चांदी के सिक्के और 30,000 नगद शामिल थे. फरियादी की रिपोर्ट पर थाना आजाद नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी.

पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की और घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही पुराने नकबजनी मामलों के संदिग्धों की जानकारी जुटाई. मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल तीन संदिग्ध इमली बस स्टैंड के पास खड़े हैं. पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों 32 वर्षीय दीपक उर्फ काला और 22 वर्षीय रोहित उर्फ झूला को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अभिषेक नगर स्थित सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया. उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान सिग्नेचर मल्टी के पास पेड़ के नीचे गड्ढे से बरामद कर लिया. दोनों आरोपी आजाद नगर और भंवरकुआ थाना क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन मामलों में पहले से अपराधी रह चुके हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Next Post

463 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर पकड़ाए

Sun Oct 12 , 2025
इंदौर: शहर में अवैध नशे और मादक पदार्थ की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 463 ग्राम अफीम और एक हुंडाई ओरा कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. बरामद की गई अफीम और वाहन की कीमत लगभग 13 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस आरोपियों से […]

You May Like