मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया अस्पताल, स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

रीवा: जन विश्वास अभियान के तहत गोविंदगढ़ में शिविर का आयोजन किया गया. अभियान के तहत विभिन्न कार्यालयों और संस्थाओं का निरीक्षण किया गया. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सृष्टि देशमुख ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोविंदगढ़, पीएम श्री कन्या हाईस्कूल तथा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया. मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अस्पताल में ओपीडी कक्ष, पोषण पुनर्वास केन्द्र, पैथालाजी कक्ष, स्टोर, प्रसव कक्ष तथा बर्थ वेटिंग होम का निरीक्षण किया. मौके पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं.

सीवियर एनिमिक गर्भवती महिलाओं की नियमित जाँच और उपचार करें. उनके उपचार प्रबंधन की जानकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं. अस्पताल में पदस्थ काउंसलर एचआईवी तथा एसटीेडी रोगों के संबंध में काउंसलिंग करने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी स्वच्छता, पोषण स्तर अच्छा रखने तथा नियमित जाँच के संबंध में सलाह दें. महिलाओं को शिशुओं के सम्पूर्ण टीकाकरण, शिशुओं को स्तनपान कराने एवं 6 माह के बाद समुचित पोषण आहार के संबंध में भी जागरूक करें.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वार्ड 15 में आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए बच्चों के वजन तथा लम्बाई की माप कराकर पोषण स्तर का मूल्यांकन किया.

उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में उपस्थित धात्री माताओं से कहा कि बच्चों को 6 माह का होने के बाद स्तनपान कराने के साथ-साथ अतिरिक्त पोषण आहार दें. फल और सब्जियों को पकाकर बच्चों को खिलाएं. समय पर ठोस आहार न मिलने से बच्चों का पोषण कम हो जाता है. उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली. निरीक्षण के समय एसडीएम जितेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा, डीपीसी राजेश तिवारी, नायब तहसीलदार चंदन तिवारी उपस्थित रहीं.

Next Post

अमरपुर-बेहड़ा मोड़ पर दर्दनाक हादसा ,एक परिवार के तीन लोगों की मौत

Sat Oct 31 , 2026
चुरहट (सीधी)। जिले के चुरहट थानांतर्गत अमरपुर बेहड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार वैष्णवी ट्रैवल्स की बस और अल्टो कार में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे दिल दहला देने वाले सड़क हादसा में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि […]

You May Like