
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत लेमा गार्डन में शराब पीने के लिए रुपए की मांग पूरी न होने पर जीजा साले ने मारपीट करते हुए चाकूबाजी कर दी जिसमें दो भाई घायल हो गए।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटर साइकिल को छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि समीर अली 22 वर्ष निवासी लेमा गार्डन झुग्गी झोपडी गाजीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वसीम कबाड़ी के सामने उसके भाई सद्दाम से मोहल्ले का समीम एवं समीम का साला अयाज खान शराब पीने के लिये 500 रूपये मांग रहे थे। उसके भाई एवं उसने पैसे देने से मना किया तो दोनों गालीगलौज करने लगे। शमीम उसके भाई से झूमाझपटी करने लगा, अयाज ने हाथ मुक्को मारपीट की, शमीम ने चाकू से हमला कर उसके पैर व कमर मे चोट पहुंचा दी। दोनों मोटर सायकिल वहीं छोड़कर भाग गये।
