जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत पावर ग्रिड रोड ग्राम हीरापुर बंधा में एक बुजुर्ग की लाश झाड़ियों में पड़ी मिली। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि विपिन झारिया पिता स्व. विनोद झारिया 35 वर्ष ग्राम कोटवार हीरापुर बंधा ने सूचना दी कि एचपी पेट्रोल पम्प के बाजू में पावर ग्रिड रोड ग्राम हीरापुर बंधा में एक अज्ञात पुरूष सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है, जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष होगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
