तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर ऑटो को टक्कर मारते हुए चाय की गुमटी में घुसी

इंदौर: रावजी बाजार क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार के बेकाबू होने से अफरा-तफरी मच गई. कार पहले सड़क किनारे खड़े पैसेंजर ऑटो से टकराई और फिर चाय की गुमटी में जा घुसी. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ऑटो पलट गया और गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई.थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताय कि घटना रात करीब दो बजे सोनकर धर्मशाला के पास हुई, अनुमान है कि कार जूनी इंदौर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी, इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ऑटो से टकराने के बाद चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सीधे चाय की गुमटी में घुस गया.

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया, जबकि आसपास मौजूद लोग तेज आवाज सुनकर मौके पर दौड़े. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर बीट पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और यातायात पुलिस की क्रेन बुलाकर कार को हटवा दिया है. बाद में वाहन को थाने पहुंचाया दिया. मामले में प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि चालक से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब जाने के कारण हादसा हुआ होगा. कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक और चालक की पहचान में की जा रही है मामले की जांच जारी है.

Next Post

ग्वालियर से ‘एमपी ग्रोथ’ दिखाएगी सरकार:25 को आएंगे उद्योगपति

Tue Dec 16 , 2025
ग्वालियर: मप्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान प्रदेश ने इंडस्ट्रीज व दूसरे सेक्टर के डेवलपमेंट में कितनी ग्रोथ की। ये ग्वालियर के मेला मैदान से दिखाया जाएगा, इसके लिए 25 दिसंबर को भारत र| एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं […]

You May Like

Play sound