
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत ओमकार नगर तिलहरी में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर एवं नगदी पार कर दी।
पुलिस ने बताया कि दीपक यादव 32 वर्ष निवासी ओमकार नगर तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जना स्माल फायनेंस बैंक में काम करता है। पत्नी आकांक्षा यादव अपनी मां के घर दमोह नाका चली गयी थी। वह घर में ताला लगाकर अपने दोस्त को स्टेशन छोड़ने गया था। सुबह लगभग 7 बजे घर आकर देखा तो गेट एवं दरवाजों के ताले टूटे हुये थे, अंदर जाकर देखा आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था, कोई अज्ञात चोर घर के अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी 16 हजार रूपये चोरी कर ले गया है।
