टीआई कुजूर आत्महत्या केस:मुख्य आरोपी आशी राजा को हाईकोर्ट से जमानत

छतरपुर: जबलपुर उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार बानी की एकलपीठ ने पर्याप्त आधार मिलने पर जमानत मंजूर करते हुए रिहाई के आदेश जारी किए। वे करीब नौ महीने से न्यायिक हिरासत में थीं।

जेल से बाहर आते ही वायरल हुआ वीडियो

जमानत आदेश पहुंचने के बाद देर रात आशी राजा छतरपुर जेल से बाहर आईं। बाहर निकलते ही उन्होंने मीडिया कैमरों की ओर उंगली उठाकर इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान वह नंगे पैर नजर आईं।

टीआई कुजूर केस की पृष्ठभूमि

मार्च 2025 में टीआई अरविंद कुजूर ने सर्विस रिवॉल्वर से खुदकुशी कर ली थी। जांच में सामने आया कि विवाद और मानसिक प्रताड़ना के कारण उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। इस मामले में आशी राजा सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। सह-आरोपी सोनू राजा को इससे पहले जमानत मिल चुकी है।

कानूनी प्रक्रिया अभी जारी

कानून विशेषज्ञों का कहना है कि जमानत का मतलब आरोपों से मुक्त होना नहीं है। केस अपनी जगह कायम है और आगामी सुनवाई में अदालत साक्ष्यों का परीक्षण करेगी। मामले की आगे की कार्रवाई पुलिस और न्यायालय में जारी रहेगी।

Next Post

स्वच्छ भारत मिशन में हुए 13 करोड़ के घोटाले का एक और आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

Wed Dec 10 , 2025
बैतूल। भीमपुर और चिचोली जनपद पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुए 13 करोड़ के घोटाले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस बड़े वित्तीय भ्रष्टाचार में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि […]

You May Like