खरीदारी कर लौट रही पत्नी की मौत, पति घायल, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा

ग्वालियर: ग्वालियर के आरोन थाना क्षेत्र के बेरखेड़ा निवासी चिरोंजीलाल पत्नी गुड्डी देवी और बेटा रविन्द्र के साथ खरीदारी करने के लिए घाटीगांव आए थे। सामान खरीदने के बाद वह वापस लौट रहे थे। दंपती ने बेटे रविन्द्र को उसके दोस्त करण की बाइक पर बैठा दिया था। चिरोंजी लाल और उसकी पत्नी बाइक पर आगे चल रहे थे जबकि रविन्द्र व करण पीछे चल रहे थे। तभी उनकी बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।

हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। घटना आरोन के बोमठ खो के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया है। साथ ही घायल युवक को इलाज के लिए जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ऐसा भी पता लगा है कि दंपती का बेटा भी साथ में था, लेकिन हादसे से 10 मिनट पहले ही उसे उतारा था। वह पीछे अपने दोस्त की बाइक पर बैठकर आ रहा था। किस्मत से उसकी जान बच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

कर्ज और आर्थिक दबाव के बीच टूटती ज़िंदगियां, गुना जिले में सामने आए कई दुखद मामले

Mon Dec 29 , 2025
गुना: जिले में आर्थिक तंगी, कर्ज और मानसिक दबाव के बीच बीते दिनों कुछ ऐसे दुखद घटनाक्रम सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। अलग-अलग क्षेत्रों से आई आत्महत्या की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि आर्थिक संकट और तनाव कई परिवारों के लिए गंभीर […]

You May Like