जबलपुर: कैंट थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं के बीच आपस में टकराव हो गया। जिसके बाद एक ने दूसरी पर चीप से हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बबीता बेन 25 वर्ष निवासी संजय गांधी नगर बागडी मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि रविवार दोपहर 1-30 बजे अपने घर संजय गांधी नगर की पहाडिया से लेकर उतरते समय सोनिया बेन , अंजली बेन मिली और बोली कि अपने भाई राम बेन को समझा लो जिनसे कह क्या हो गया है तो दोनों विवाद करने लगीे अंजली ने पकड लिया सोनिया ने चीप से हमला कर चोट पहुंचा दी दोनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
