शहडोल: शहर के एक्सिस बैंक के एटीएम के माध्यम से नकली नोट जमा करने का मामला सामने आया है। उसके बाद खुद बैंक मैनेजर विवेक बिल्थरे ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस अब मामले की पड़ताल में जुटी है।
500 के चार नकली नोट जमा करने के दौरान सेंसर ने नकली नोट की पहचान कर ली। सायरन बजते ही सुरक्षाकर्मी ने नकली नोट जमा करने वाले युवक को पकड़ लिया और मामले की सूचना बैंक प्रबंधन को दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ार रोड में स्थित शनिवार को एक्सिस बैंक के समीप लगे एटीएम की है।
