जबलपुर रेल मंडल द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

जबलपुर: आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल द्वारा 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत जबलपुर मंडल के यांत्रिक विभाग द्वारा जबलपुर, कटनी, सतना एवं रीवा स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान से सम्बंधित कार्यशालायें व ट्रेनिंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों द्वारा स्वच्छता की शपथ लेने के साथ ही लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा हैं 7 उपरोक्त कार्य प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर पश्चिम मध्य रेल जबलपुर एम विजय कुमार एवं मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर कमल कुमार तलरेजा के उचित मार्गदर्शन में संपन्न किया जा रहा हैं।

Next Post

अगले माह मिल सकती है रेल इंजन कारखाने की सौगात

Sun Aug 3 , 2025
सीहोर. लंबे समय से इंतजार कर रहे सीहोरवासियों के लिए अच्छी खबर है। सीहोर हाईवे पर तैयार हो रहे रेल इंजन कारखाने का काम अंतिम चरणों में चल रहा है. सब कुछ ठीक रहा तो एक माह के अंतराल में इस कारखाने का शुभारंभ हो सकता है. इसके लिए दौलतराम […]

You May Like