सतना:जिला क्रिकेट संघ, सतना की वार्षिक आम सभा (वर्ष 2024-25) आज सतना स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में तदर्थ समिति की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में तदर्थ समिति के सदस्य संजीव दुआ, अधिवक्ता प्रशुन कनमडीकर एवं रोहित डी पंडित सहित जिला क्रिकेट संघ सतना के ३२ में से १८ सदस्य उपस्थित रहे।
आम सभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लेखा-जोखा तथा आय-व्यय रिपोर्ट को अनुमोदित किया गया।
इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लेखा परीक्षक की नियुक्ति की गई और आगामी वर्ष 2025-2026 के बजट को भी स्वीकृति प्रदान की गई । इस अवसर पर, चुनाव अधिकारी अधिवक्ता कीर्ति दुबे द्वारा वर्ष 2025 से 2028 तक के कार्यकाल के लिए जिला क्रिकेट संघ, सतना के चुनाव कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी दी गई एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। जिला क्रिकेट संघ सतना के नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिनका कार्यकाल 2025 साल 2028 तक रहेगा .जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया उनमे
पीयूश शर्मा पिता अशोक शर्मा अध्यक्ष, मिथलेश पांडे पिता नीलकंठ पांडे उपाध्यक्ष जयवर्धन सिंह पिता आनन्द सिंह बघेल सचिव, प्रमोद शर्मा पिता सौखीलाल शर्मा संयुक्त सचिव, दीपक शर्मा पिता सी एल शर्मा कोषाध्यक्ष, राजीव पाठक पिता रामलाल पाठक प्रबंध समिति सदस्य आसिफ इकबाल सिद्दीक़ी पिता तजम्मुल हुसैन प्रबंध समिति सदस्य निर्वाचित किया गया.आम सभा के समापन पर, तदर्थ समिति द्वारा संस्था के संचालन की पूर्ण अधिकार एवं जिम्मेदारियाँ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत सौंप दी गई।
