ईरान और पाकिस्तान से एक ही दिन में 5,500 से अधिक अफगान शरणार्थियों को जबरन निर्वासित किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच लौटे इन प्रवासियों के पास रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया।
पड़ोसी देशों ईरान और पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों के जबरन निर्वासन का सिलसिला अब एक मानवीय संकट का रूप ले चुका है। तालिबान सरकार के अनुसार, महज एक दिन के भीतर 5,500 से अधिक अफगान नागरिकों को सीमाओं के पार वापस धकेल दिया गया है।
वापस लौटने वाले इन परिवारों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जो कड़ाके की ठंड के बीच बिना किसी तैयारी के अपने वतन पहुंचे हैं। तालिबान प्रशासन अब इन हजारों शरणार्थियों के रहने, खाने और रोजगार की व्यवस्था करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद और घरेलू संसाधनों की ओर देख रहा है।
