सीजीएसटी छापा: 5.75 करोड़ की फर्जी आईटीसी नेटवर्क का भंड़ाफोड़

जबलपुर: सीजीएसटी जबलपुर ने सराफा और सदर में स्थित ज्वेलर्स कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। जिसमें 5.75 करोड़ की फर्जी आईटीसी के बिलों के नेटवर्क का भंड़ाफोड़ हुआ। लेनदेन, स्टॉक में भारी गड़बडिय़ां मिली। दो फर्मों में कम तो एक में अतिरिक्त स्टॉक मिला है। इस दौरान 20 लाख का राजस्व वसूला गया।सीजीएसटी अधिनियम अंतर्गत डीजीएआरएम, सीजीएसटी जबलपुर द्वारा फर्जी आईटीसी प्रकरण में धन के लेन-देन (मनी ट्रेल) की पुष्टि एवं संदिग्ध बैंक लेन-देन के मूल्यांकन के लिए मेसर्स नवकार ज्वैलर्स, मेसर्स नितेश रितेश ज्वैलर्स एवं मेसर्स राजेश ज्वैलर्स के परिसरों पर कार्यवाही की गई है। इस दौरान आयकर विभाग से प्रमाणित वैल्यूअर्स की सहायता ली गई।
सदर-सराफा में एक साथ चली कार्यवाही, कारोबारियों में हडक़ंप-
सूत्रों के मुताबिक आयुक्त लोकेश कुमार लिलहारे के निर्देशन में सीजीएसटी जबलपुर ने फर्जी आईटीसी नेटवर्क और संदिग्ध बैंक लेनदेन की जांच के लिए सदर स्थित मेसर्स नवकार ज्वेलर्स और सराफा स्थित मेसर्स नितेश रितेश ज्वेलर्स, मेसर्स राजेश ज्वेलर्स के व्यावसायिक परिसरों में एक साथ छापेमारी की गई। कार्यवाही के दौरान नवकार और नितेश रितेश ज्वेलर्स में सोने-चांदी का स्टॉक कम पाया गया, जबकि राजेश ज्वेलर्स में अतिरिक्त स्टॉक दर्ज किया गया। इस दौरान सराफा कारोबारियों में हडक़ंप मचा रहा।
इन फर्मों मेंं सोना चांदी का स्टॉक मिला कम
सीजीएसटी की कार्रवाई के दौरान मेसर्स नवकार ज्वैलर्स में सोना 437 ग्राम व चाँदी 818 ग्राम कम पाई गई, जिस पर नियमानुसार देय कर की वसूली की गई। इसी प्रकार मेसर्स नितेश रितेश ज्वैलर्स में सोना 826.9 ग्राम और चाँदी 64.5 किलोग्राम कम पाई गई, जिस पर नियमानुसार देय कर का भुगतान कराया गया।
यहां आभूषण स्टॉक मिला अधिक
सीजीएसटी कार्रवाई के दौरान मेसर्स राजेश ज्वैलर्स में सोना 345 ग्राम एवं चाँदी 166 किलोग्राम अधिक पाई गई, जिस पर भी नियमानुसार देय कर का भुगतान कराया गया।
हेराफेरी करने अपनाए तरीको को पहचान पकड़ा फर्जीवाड़ा-
जांच के दौरान विभाग द्वारा मिली गड़बडिय़ों, हेराफेरी, विसंगतियों पर उचित ड्यूटी अधिरोपित कर कुल 20 लाख की राजस्व वसूली की गई। आयकर प्रमाणित मूल्यांकनकर्ताओं के सहयोग से की गई इस सफल कार्यवाही ने फर्जी आईटीसी रैकेट की कार्यप्रणाली का पर्दाफाश किया है। लगभग 5.75 करोड़ रुपये के फेक आईटीसी बिलों समेत इसके अतिरिक्त फर्जी आईटीसी प्रकरण में अपनाए गए तौर- तरीकों की को पहचानक कर टीमों ने फर्जीवाड़ा पकड़ा।

Next Post

क्रिप्टो-शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी

Sun Jan 18 , 2026
इंदौर। सोशल मीडिया के जरिए खुद को सेबी से पंजीकृत ट्रेडर बताने वाले व्यक्ति ने क्रिप्टो और शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर दंपती से बड़ी रकम ठग ली. पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि […]

You May Like

Play sound