‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके

14 साल बाद अभिनेता शेखर सुमन फिर से धूम मचाने आ रहे है। शेखर अपने लेट-नाइट शो शेखर टुनाइट में फिर से वापसी कर अपना जलवा बिखेरेंगे।

14 साल बाद अभिनेता शेखर सुमन फिर से धूम मचाने आ रहे है। शेखर अपने लेट-नाइट शो ‘शेखर टुनाइट’ में फिर से वापसी कर अपना जलवा बिखेरेंगे। इस बार शेखर सुमन यूट्यूब पर अपने लेट नाइट शो ‘शेखर टुनाइट’ के जरिए अपने फैन्स के साथ जुड़ रहे हैं।

शो के पहले ही दिन शेखर ने मेहमान के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को बुलाया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने बेबाक बयान और भाषणों को लेकर जाने जाते हैं। इस बार भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शो में ऐसा कुछ कह दिया जिससे शो में हंसी के ठहाके लग गए।

14 साल बाद ‘शेखर इज बैक’
दरअसल 14 सालों के इंतजार के बाद मशहूर अभिनेता शेखर सुमन अपना टीवी शो ‘शेखर टुनाइट’ लेकर आ रहे हैं। शेखर पहले भी अपने तीखे सवालों, हास्य और दिल को छू लेने वाली बात को लेकर सुर्खियों में रहते थे। लेकिन इस बार शेखर एक नए सफर की ओर चल पड़े हैं।

शेखर ने अपने शो में सबसे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बुलाया। जिसमें नितिन जी ने शेखर के सवालों का जवाब बड़े मजाकिया अंदाज़ में दिया। गडकरी जी ने महाराष्ट्र और मराठी भाषा पर बात करते हुए कहा कि ‘राज्य से बाहर रहने के दौरान उन्हें मराठी भाषा और संस्कृति की असली ताकत और महत्व समझ में आया’।

मराठी भाषा को लेकर क्या बोले नितिन गडकरी
शो के दौरान शेखर सुमन ने मराठी भाषा के विवाद को लेकर अपने हास्य अंदाज में कहा कि ‘जो लोग मराठी नहीं बोल सकते उन्हें ऑटो और स्कूटर चलाने नहीं दिया जाएगा। इससे हम जैसे बिहारी लोग घबरा गए हमारा भी ध्यान रखिए’।

वहीं शेखर की बात पर नितिन गडकरी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘आप बिहारी हैं! मैं आपको एक बात बताता हूं। बिहार अलग राज्य बनने के बाद हमने गंगा नदी पर सबसे ज्यादा पुल और सड़कें बनाईं और पूरे बिहार की तस्वीर बदल दी। अगर हम बिहारियों के खिलाफ होते, तो क्या यह सब कर पाते? बाद में उन्होंने अपना बयान वापस भी ले लिया। हमने तो यह भी कहा था कि अगर मेरे पास कोई दूसरा काम न हो और मुझे ऑटो-रिक्शा चलाना पड़े, तो मैं भी मराठी सीखूंगा। क्योंकि अगर आप वहां की भाषा नहीं जानते, तो आपका काम प्रभावित हो सकता है। हर भाषा को अपने साहित्य और संस्कृति पर गर्व होना चाहिए, लेकिन यह गर्व कभी कट्टरता या जुनून में नहीं बदलना चाहिए।’

यूट्यूब पर आएगा ‘शेखर टुनाइट’
शेखर के बेटे अध्ययन सुमन द्वारा निर्मित और धर्मेश संगानी के प्रोडक्शन में बने इस शो ‘शेखर टूनाइट’ में अभिनेता शेखर सुमन का फिर से वहीं अंदाज दिखेगा जिसका दर्शक कई सालों से इंतजार कर रहे थे। दमदार मेहमानों, निजी किस्सों और शेखर सुमन के शानदार अंदाज़ इस शो में आपको देखने को मिलेगा। बता दें कि ‘शेखर टुनाइट’ हर शुक्रवार शाम 6 बजे यूट्यूब पर दिखाया जाएगा।

Next Post

पुराना बस स्टैंड पर ऑटो चालकों की मनमानी से हर दिन बन रही जाम की स्थिति

Mon May 18 , 2026
सतना:शहर का पुराना बस स्टैंड इन दिनों अव्यवस्थित ट्रैफिक और ऑटो चालकों की मनमानी के कारण जाम का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. आए दिन बस स्टैंड परिसर में चारों तरफ ऑटो और ई-रिक्शा बेतरतीब तरीके से खड़े हो जाते हैं, जिसके चलते बसों की आवाजाही पर प्रभाव पड़ता […]

You May Like