चेन्नई, (वार्ता) तमिलगा वेत्त्री कषगम के संस्थापक और अभिनेता विजय के आवास पर गुरुवार को विस्फोटक होने की सूचना देने वाला गुमनाम कॉल झूठा निकला।
चेन्नई पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभिनेता के नीलांगराई स्थित आवास पर तत्काल दमकल दल को तैनात कर दिया और खोजी कुत्तों के साथ बम निरोधक दस्ते आवास की गहन तलाशी में जुट गए। कोई विस्फोटक हालांकि नहीं मिला और यह धमकी झूठी निकली। पुलिस ने इस झूठी धमकी के स्रोत का पता लगाने और अपराधी की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि चेन्नई में मुख्यमंत्री, राजभवन, राजनीतिक दलों के कार्यालयों, राजनीतिक नेताओं और फिल्मी हस्तियों के अलावा विदेशी दूतावासों को निशाना बनाकर झूठे धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इन्हीं धमकियों के कारण पुलिस सतर्क थी , हालांकि यह भी फर्जी कॉल निकली।
यह झूठी धमकी 27 सितंबर, 2025 को करूर में श्री विजय के राजनीतिक कार्यालय में हुई एक दुखद भगदड़ के तुरंत बाद आई है। इस भगदड़ में महिलाओं और बच्चों सहित 41 लोगों की जान चली गई थी और 50 से अधिक घायल हो गए थे।
