.
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी में बदमाश ने हत्या के इरादे से युवक के सिर पर बका मार दिया। हमले में युवक का कान कट गया।
पुलिस ने बताया कि बंटू चौधरी 28 वर्ष निवासी सुहागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के आंगन में बैठकर आग ताप रहा था उसी समय राज उर्फ रज्जू चौधरी आकर विवाद करने लगा, उसने उसे जान से मारने की नियत से बका से सिर में हमला किया वह थोड़ा झुका जिससे उसे कान के उपर सिर में चोट आयी कान कट कर लटक गया, रज्जू चौधरी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी राज उर्फ रज्जू चौधरी पिता प्रकाश चौधरी 27 वर्ष निवासी सुहागी को अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त बका जप्त करते हुये आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
