सतना: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सोहोल में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में घटना करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक योगेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में फरियादी चंदन शर्मा पिता लक्ष्मीदीन शर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी सोहौला थाना सिविल लाइन का रिपोर्ट किया कि 20अक्टूबर को रात्रि करीबन 11.00 बजे अपने घर में था.
तभी महापात्र चौराहा सोहौला मखोली के घर तरफ हल्ला गोहार सुनाई दिया तो सुनकर महापात्र चौराहा तरफ दौड़कर गया देखा तो मेरे भाई रतन शर्मा को पप्पू उर्फ रामबहादुर शर्मा, सचिन शर्मा, संदीप उर्फ गांधी जोशी, पवन जोशी व कृष्णा शर्मा जान से मारने की नियत से चाकू व तलवार से मार रहे थे जो मुझे देखकर वह सभी लोग यह बोल रहे थे कि आज तो बच गया किसी दिन तुम्हे जान से खत्म कर देगे की धमकी देते भाग गए।
जैसे ही महापात्र चौराहा के पास पहुंचा तभी पप्पू उर्फ रामबहादुर, सचिन शर्मा, संदीप उर्फ गांधी जोशी तीनो लोग हाथ मे चाकू तलवार लिये हुये आये व पुरानी विवाद को लेकर मुझे गंदी गंदी गालियां देते व जान से मारने की नियत से वह तीनो लोग रतन शर्मा को चाकू व तलवार से मारपीट करने लगे कुछ देर बाद उनके साथ पवन शर्मा व कृष्णा शर्मा भी आ गये और सचिन शर्मा व संदीप जोशी से चाकू छुडाकर गली गलौच करते हुए जान से खत्म कर देते है.
कहकर दोनो लोग मुझे चाकू से मारपीट किये है। मामले गंभीर प्रकृति का होने से वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित किया जाकर थाना सिविल लाइन मे अपराध क्र. 682/25 धारा 109, 296, 351(3), 3(5) बीएनएस. का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपीगणो के गिरफ्तारी के लिए थाना सिविल लाइन मे वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे टीम गठित किया जाकर उक्त आरोपियो को चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया.
