
ग्वालियर। संस्कार भारती महानगर ग्वालियर की आयोजन समिति द्वारा आज बुधवार को शाम 4 बजे से स्वर शतकम का आयोजन किया जाएगा। जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह आर.रामदत्त चक्रधर होंगे। कार्यक्रम में संस्कार भारती द्वारा 5 और 6 जनवरी को कराई गई विद्यालयीन और महाविद्यालयीन प्रतियोगिताओं की विजेता तीन टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान गायन, वादन और नृत्य का प्रदर्शन भी मंच से किया जाएगा।
