
राजगढ़/ब्यावरा। जिला चिकित्सालय में इन दिनों ब्लड की कमी बनी हुई है, लगभग 45 यूनिट ही ब्लड बैंक में है, उसमें भी ए एवं बी पॉजिटिव ब्लड नाममात्र ही बचा है जो कि ब्लड की जरुरत वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है.
गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में वर्तमान समय में लगभग 45 यूनिट ही ब्लड होना बताया जा रहा है, इसमें ओ पॉजिटिव करीब 40 यूनिट शामिल है, जबकि कॉमन ग्रुप ए पॉजिटिव एवं बी पॉजिटिव की संख्या दो या एक यूनिट होने की जानकारी है. इसी प्रकार ए बी
पॉजिटिव ब्लड 2 यूनिट होना बताया जाता है. ब्लड बैंक की क्षमता 600 यूनिट की है, वहीं ब्यावरा, नरसिंहगढ़ एवं पचौर सिविल अस्पताल में मौजूद ब्लड स्टोरेज में 300-300 यूनिट ब्लड की क्षमता है, इन जगहों पर भी ब्लड की कमी की जानकारी है.
जिला चिकिव्यालय राजगढ़ (म.प्र.)
सोशल मीडिया पर डोनर ढूंढने पड़ रहे
आलम यह है कि आपात स्थिति में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर रक्तदाताओं की खोज करनी पड़ रही है. तब जाकर मरीजों को रक्त चढ़ाया जाता है.
