बैटरी वाली ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर दिव्यांग ने किया हंगामा

शिवपुरी: दोनों पैरों से दिव्यांग युवक अशफाक खान बैटरी वाली ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर अधिकारियों पर भड़क उठा। युवक ने कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों पर दो वर्षों से टालमटोल और अनसुनी की गंभीर आरोप लगाए हैं। अशफाक खान का कहना है कि वह पिछले दो साल से बैटरी वाली ट्राइसाइकिल के लिए जनसुनवाई, सामाजिक न्याय विभाग और अन्य कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे केवल आश्वासन ही मिले।

उसने कहा कि 2026 में बैटरी ट्राइसाइकिल देने का भरोसा दिया गया था, लेकिन उसे आज तक यह साधन नहीं मिला। युवक ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि गरीब और बीपीएल कार्डधारी होने के बावजूद उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

Next Post

पुलिस की ‘मिडनाइट स्ट्राइक’, 540 बदमाश चेक, 170 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई

Sun Jan 25 , 2026
इंदौर:गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शहरभर में अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया. चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने आधी रात सड़कों पर उतरकर गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की सघन […]

You May Like