तीर्थ नगरी गुलाब व गुलाल उत्सव के भोले शम्भू भोलेनाथ के उद्घोष से गुंजायमान हुई

ॐकारेश्वर : श्रावण मास के प्रथम सोमवार को श्री जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा ज्योतिर्लिंग भगवान ॐकारेश्वर जी का विभिन्न प्रकार के पुष्पों से मंदिर के सम्पूर्ण परिसर का मनमोहक आकर्षक श्रृंगार किया गया एवं दर्शन के लिये प्रातः 3 बजे से श्रद्धालुओ की कतार लगी रही प्रथम सोमवार भगवान ॐकार जी महाराज फूलो से सुसज्जित पालकी मे सवार होकर नगर भ्रमण हेतु दोपहर 4 बजे मंदिर से प्रस्थान किया कोटी तीर्थ घाट पर पंचधातु की पंचमुखी प्रतिमा का वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोपच्चार के साथ जल, दूध दही पंचामृत से अभिषेक किया गया.

तत्पश्चात् नौका भ्रमण कर गौ मुख घाट, काशीविश्वनाथ मंदिर , बालवाडी, पुराना बस स्टेण्ड , मुख्य मार्ग विष्णुपुरी , जेपी चौक , पुराने पुल , शिवपुरी मंदिंर मार्ग से होकर रात्रि 9 बजे वापस मंदिर पहुँची। तीर्थ नगरी भोले शम्भू भोलेनाथ के उद्घोष से गुंजायमान हुई सम्पूर्ण मार्ग पर भक्तों द्वारा गुलाब पुष्प गुलाल व कर्पूर आरती कर भगवान का स्वागत किया गया ।

Next Post

महाकाल मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Mon Aug 3 , 2026
उज्जैन :श्रावण के प्रथम सोमवार को महाकाल मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like