चुरहट अंचल में बारिश के साथ दर्जन भर गांवों में हुई ओलावृष्टि

सीधी। मौसम के बदले मिजाज के चलते एक सप्ताह से तेज आंधी, बारिश का दौर सीधी जिले में चल रहा है। आज दोपहर चुरहट अंचल में बारिश के साथ ओलावृष्टि का कहर भी बरपा। चुरहट अंचल के करीब दर्जन भर गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे। कुछ स्थालों में तो आंवले के आकार तक के ओले गिरने से नुकसानी की खबरें आ रही हैं।

बताते चलें कि दोपहर बाद आकाश में घने बादलों के छाने के साथ ही तेज अंधड का दौर सीधी जिले में करीब एक सप्ताह से चल रहा है। कुछ स्थानों में बारिश के साथ ही आंधी से भी नुकसानी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। यह अवश्य है कि अधिकांश स्थानों में फसलों की कटाई एवं गहाई का कार्य पूर्ण हो चुका है किन्तु कुछ किसानों की फसलें कटाई के बाद खलिहान में गहाई के लिये रखी हुई हैं। बारिश और ओलावृष्टि से इन फसलों को क्षति बताई जा रही है। चुरहट अंचल के ग्राम बडख़रा 739, बडख़रा 740, अमरपुर, कोष्टा आदि में आज दोपहर बारिश के साथ ही ओले गिरे हैं। वहीं सिहावल अंचल में भी तेज बारिश हुई।

बडख़रा 739 तिहईया टोला में गिरे आंवले के आकार के ओले

चुरहट अंचल के करीब दर्जन भर गांवों में आज बारिश के साथ ही ओलावृष्टि का कहर बरपा। अधिकांश स्थानों में छोटे आकार के ओले गिरे, लेकिन बडख़रा 739 तिहईया टोला में आंवले के आकार के ओले गिरने से साग-सब्जी के साथ ही कुछ किसानों के खलिहान में रखी फसलों को क्षति पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है।

Next Post

बंगाल की जीत पर जिले भर में भाजपा का जश्न, विजयी जुलूस निकाले

Mon May 4 , 2026
ब्यावरा। पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की धमाकेदार जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में जश्न मनाया गया. विजयी जुलूस निकालकर आतिशबाजी की एवं मिठाई बांटी. बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है. ब्यावरा में पीपल चौराहा […]

You May Like