ट्रेन में चोरी के मामले पर जीआरपी की जांच शुरू

भोपाल।रानी कमलापति जीआरपी ट्रेन में हुई चोरी की एक घटना को लेकर जांच कर रही है. बीना जीआरपी में हुई मामले की शिकायत की केस डायरी पहुंचने के बाद जांच शुरू की गई. जानकारी के अनुसार 20 सितबंर को स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के रिजर्वेशन कोच में घुसकर कुछ बदमाशों ने महिला यात्री के सोने के जेवरात चोरी किए थे. घटना रानी कमलापति स्टेशन के पास हुई थी. जिसकी शिकायत महिला यात्री द्वारा की गई. जानकारी के अनुसार महिला यात्री प्रियंका सालूके उम्र 25 साल अपने पिता बापू सालूके के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी. इस मौके पर उसकी मां मंगल सालूके के भी सफर में उनके साथ थी. फरियादी ने शिकायत में बताया है कि मंगल सलूके का पास पर्स रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर खुला दिखा. पर्स को चेक करने पर उसमें पहले से रखे दो जोड़ी कान के टॉप्स, मंगलसूत्र और 17 हजार रुपए नकदी नहीं मिले. शिकायतकर्ता की ओर से चोरी गए जेवरात करीब चार तौला वजनी के बताए गए हैं. 21 सितंबर को बीना में सादा चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया. अब घटना की केस डायरी रानी कमलापति रेलवे जीआरपी को भेजी गई है. जिसकी जांच शुरू कर दी गई है. शिकायतकर्ता मूलतः सागर जिले के मकरोनिया रहवासी है.

Next Post

घट स्थापना के साथ नवरात्रि उत्सव की शुरुआत

Mon Sep 22 , 2025
शाजापुर। सोमवार को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ नवरात्रि पर्व की शुरुआत हुई. मां राजराजेश्वरी, रुपा माता, चामुंडा माता, बिजासन माता सहित विभिन्न मंदिरों में सुबह-शाम आरती और विशेष पूजा-अर्चना हुई, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों ने […]

You May Like